- 85 सेल्सियस के पार पहुंचते ही ऑटोमेटिक ट्रिप हो रहे हैं ट्रासंफार्मर
नोएडा। बिजली की आपूर्ति बनाए रखने के लिए निगम ट्रांसफॉर्मर को ठंडा करने के लिए वाटर स्प्रिंकलर लगा रहा है। इससे पहले ट्रांसफार्मरों का तापमान कर करने के लिए कूलर लगाए गए थे। अधिकारियों ने बताया कि स्प्रिंकलर से कम समय में ट्रांसफार्मर का तापमान कम हो रहा है। इसे लगातार चलाने की भी आवश्यकता भी नहीं पड़ रही है। मुख्य अभियंता एसके जैन ने बताया कि स्प्रिंकलर को लगभग बीस मिनट चलाने से ट्रांसफार्मर का तापमान 10 डिग्री तक गिर रहा है। तापमान कम रहने से ट्रिपिंग नहीं होगी और उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति मिल सकेगी। अभी जेवर के उपकेंद्र समेत अन्य उपकेंद्रों पर ऐसी व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि 85 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचते ही ट्रांसफार्मर ऑटोमैटिक ट्रिप हो जाते हैं। ब्यूरो