फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गोली मारकर हत्या करने के मामले में दोषी को आजीवन कारावास

विज्ञापन
विज्ञापन
गोली मारकर हत्या करने के मामले में दोषी को आजीवन कारावास
विज्ञापन

रबूपुरा संवाद। रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र में युवक की गोली मारकर हत्या करने के मामले में दोषी को आजीवन कारावास की सजा दी गई है। कोतवाली थाना प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के नीलोनी गांव के रहने वाले राहुल का वर्ष 2021 में सुबोध से लेन-देन को लेकर विवाद हो गया था। जिसमें सुबोध ने जान से मारने की नीयत से गोली चला दी थी। गोली वहां से गुजर रहे जेवर निवासी प्रवेश को लगी थी। प्रवेश की इस घटना में मौत हो गई थी। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने 4 अगस्त 2021 को चार्जशीट दाखिल कर दी थी। कोतवाली पुलिस ने अपनी तथ्यात्मक पैरवी के आधार पर न्यायालय के समक्ष साक्ष्य प्रस्तुत किए। अब एडीजे पंचम न्यायालय ने आरोपी को दोषी मानते हुए सजा दी है। आजीवन कारावास के साथ 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें