फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन प्वाइंट पर लूटपाट करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गन प्वाइंट पर लूटपाट करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन

नूंह। चार जुलाई को नूंह खंड के गांव कंवरसिका में निसार पुत्र जमशेद के साथ की गई लूटपाट के तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने पीड़ित निसार पुत्र जमशेद के साथ गन प्वाइंट पर मोबाइल और पांच हजार रुपये छीने थे। एएसआई धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित कि शिकायत के बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से वारदात में प्रयोग की बाइक, मोबाइल व पांच हजार रुपये के अलावा वारदात में प्रयोग किया देसी कट्टा बरामद कर लिया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान रवि पुत्र नन्हु निवासी हथन गांव पुन्हाना, अशोक पुत्र रामसिंह निवासी चिपराड़ा जिला अलवर राजस्थान, हाल निवासी गांव मालब जिला नूंह व एक नाबालिक के रूप में हुई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी हुई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें