ग्रेटर नोएडा (संवाद)। जिम्स में बृहस्पतिवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा, स्वास्थ्य और स्वच्छता विषय पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। अस्पताल के बीएचटी काउंटर पर हुए कार्यक्रम के माध्यम से मरीजों और तीमारदारों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और स्वच्छता अपनाने का संदेश दिया गया। नुक्कड़ नाटक के जरिये बताया गया कि सेवा का अर्थ केवल मदद करना नहीं बल्कि मरीजों के प्रति संवेदनशीलता, सम्मान और सहयोग का भाव रखना भी है। लोगों को नियमित रूप से हाथ धोने, साफ-सफाई बनाए रखने और बीमारियों से बचाव के उपाय अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में अस्पताल परिसर को स्वच्छ रखने पर भी जोर दिया गया।