नोएडा सेक्टर 11 में वरिष्ठ नागरिक कार्यक्रम का आयोजन।
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-11 में बृहस्पतिवार को वरिष्ठ महिलाओं ने जागरूकता पदयात्रा निकालकर सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया। सोशल प्रोग्रेस एसोसिएशन की अध्यक्ष अंजना भागी के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा में धार्मिक सामग्री पार्कों में न डालने, अनावश्यक पटाखे जलाने से बचने और प्रदूषण रोकने की अपील की गई। इस मौके पर सुदेश शर्मा, सविता अरोड़ा, विजय शर्मा, गगन आहलूवालिया, सुषमा नेब और आरती गुप्ता समेत अन्य मौजूद रहे।