फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेनो प्राधिकरण के सीईओ को अवमानना का नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेनो प्राधिकरण के सीईओ को अवमानना का नोटिस
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। पतवाड़ी की जमीन के मसले में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट ने अवमानना का नोटिस जारी किया है। सुप्रीम कोर्ट में केस लड़ रहे ग्रामीण प्रदीप यादव ने बताया कि उनकी जमीन का अधिग्रहण 2008 में किया गया। जनवरी 2015 तक जमीन का अवार्ड होना था, लेकिन सितंबर 2015 में अवार्ड किया गया। इसके खिलाफ वे पहले हाईकोर्ट गए। वहां प्राधिकरण केस हार गया और सुप्रीम कोर्ट चला गया। सुप्रीम कोर्ट के समक्ष हमने भी अपना पक्ष रखा। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने स्टे जारी कर दिया। स्टे होने के बाद भी प्राधिकरण ने एक बिल्डर का नक्शा पास कर दिया। इस पर सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगाई गई, जिस पर कोर्ट ने अवमानना का नोटिस जारी करते हुए प्राधिकरण को चार सप्ताह में जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें