फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: उपभोक्ता बताएगा दिक्कत, आपूर्ति बहाल करके निगम साझा करेगा तस्वीर

विज्ञापन
विज्ञापन
- जिन जगहोंं पर ज्यादा दिक्कतें वहां बनाए गए ग्रुप, रातभर सक्रिय रहेंगे विद्युतकर्मी
विज्ञापन




नोएडा। अब उपभोक्ताओं की बिजली बाधित होगी तो विद्युत निगम की टीम उसे दुरुस्त करके बाकायदा फोटा साझा करेगी। इसके लिए निगम ने व्हाट्सएप ग्रुप बनाए हैं। इन ग्रुपों में क्षेत्रीय उपभोक्ता बिजली गुल हाेने की जानकारी दे सकेंगे। उपभोक्ताओं को कॉल करने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। वह ग्रुप में अपनी दिक्कत साझा कर सकेंगे जिसका जवाब भी टीम को जल्द देना होगा। बिजली आपूर्ति की स्थिति बेहद खराब है। घंटों कटौती और ट्रिपिंग की परेशानी का हल निकालने में निगम भी असफल हो रहा है। निगम के सीयूजी नंबर रिसीव नहीं होने के भी आरोप लगे हैं। इसको सुधारते हुए निगम ने व्हाट्सएप ग्रुप बनाने की कवायद शुरू की है। इन ग्रुपों में क्षेत्रीय नोडल अधिकारी, एसडीओ जेई समेत लाइनमैन को भी शामिल किया गया है। ग्रुप में उपभोक्ता अपनी लोकेशन और दिक्कत साझा करेंगे जिसके बाद निगम की टीम उसे दुरुस्त करेगी और फोटो भी साझा करेगी। मुख्य अभियंता एसके जैन ने बताया कि ऐसे स्थानों पर व्हाट्सएप ग्रुप बनवाए गए हैं जहां दिक्कतें ज्यादा आ रही हैं। ब्यूरो



कहां बने हैं व्हाट्सएप ग्रुप

विद्युत निगम के मुताबिक गढ़ी चौखंडी, सर्फाबाद, बरौला, वाजिदपुर, भंगेल, सेक्टर 122 जैसे कई स्थानों पर व्हाट्सएप ग्रुप बनाए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें