फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: स्क्रब टाइफस के लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर से लें सलाह

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी, बिना चिकित्सकीय सलाह के दवा न लेने की अपील
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। स्वास्थ्य विभाग ने विभाग ने स्क्रब टाइफस के जोखिम को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, स्क्रब टाइफस एक जीवाणुजनित संक्रमण है जो संक्रमित चिगर माइट के लार्वा से फैलता है। ग्रामीण इलाकों, खेतों और घनी झाड़ियों वाले स्थानों पर रहने या काम करने वाले लोगों में संक्रमण का जोखिम अधिक रहता है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, किसी व्यक्ति में इसके लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।विभाग ने लोगों से अपील की है कि लक्षण दिखने पर मेडिकल स्टोर से बिना चिकित्सकीय सलाह के दवा न लें।
लक्षण
तेज बुखार और कंपकंपी
सिरदर्द और शरीर में दर्द
अधिक कमजोरी महसूस होना
त्वचा पर चकत्ते पड़ना
कीट के काटने वाली जगह पर सिगरेट से जले जैसा गहरा या काला निशान बनना
बचाव के लिए रखें ध्यान
खेतों, घास या झाड़ियों वाले स्थानों पर जाते समय पूरी आस्तीन के कपड़े और जूते पहनें तथा शरीर को ढककर रखें।
व्यक्तिगत स्वच्छता का ध्यान रखें। बाहर से घर लौटने के बाद कपड़ों और शरीर की अच्छी तरह जांच व सफाई करें।
घर के आसपास उगी अनावश्यक झाड़ियों और घास-फूस की नियमित कटाई और सफाई करें।
किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। लक्षण दिखाई देने पर समय पर सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें