फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एक माह में शुरू होगा स्काईवॉक का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
एक माह में शुरू होगा स्काईवॉक का निर्माण
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-1 गोलचक्कर पर पैदल यात्रियों के लिए प्रस्तावित स्काईवॉक का निर्माण जल्द शुरू होगा। प्राधिकरण ने इसकी तैयारियां तेज कर दी हैं। यह स्काईवॉक करीब 121 मीटर लंबा और ढाई मीटर चौड़ा होगा। इसे एल आकार में बनाते हुए सेक्टर-1 गोलचक्कर को उद्योग मार्ग से जोड़ा जाएगा। परियोजना पर करीब 15 करोड़ रुपये खर्च होंगे, जिसका भुगतान नोएडा प्राधिकरण नहीं करेगा। महाप्रबंधक एसपी सिंह ने बताया कि स्काईवॉक बिल्ड-ऑपरेट-ट्रांसफर के आधार पर तैयार होगा। चयनित एजेंसी अपने खर्च पर निर्माण और 15 साल तक रखरखाव करेगी। बदले में एजेंसी को विज्ञापन अधिकार मिलेंगे, जिससे प्राधिकरण पर वित्तीय भार नहीं आएगा। एक सप्ताह के भीतर सर्वे और मार्किंग शुरू होगी। करीब एक महीने में निर्माण कार्य शुरू करने का लक्ष्य है। ब्यूरो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें