फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: यमुना एक्सप्रेस-वे के जेवर-खुर्जा मार्ग पर जल्द शुरू होगा सीढियों का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो...
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेस-वे के जेवर-खुर्जा मार्ग पर सीढियों का निर्माण जल्द

यमुना सिटी। यमुना एक्सप्रेसवे के जेवर-खुर्जा मार्ग पर सीढ़ियों के निर्माण का रास्ता जल्द साफ होगा। जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने सोमवार को यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और टोल कंपनी के अधिकारियों से बात की। अधिकारियों ने समस्या का जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया है। इससे पहले, किसान नेता पवन चौरोली के नेतृत्व में किसानों ने 24 अगस्त को जेवर तहसील में प्रदर्शन किया था। प्रशासन ने उन्हें 15 दिन में समस्या हल करने का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया था। पवन चौरोली ने कहा कि यदि 12 सितंबर तक समाधान नहीं हुआ, तो 16वें दिन बड़ा आंदोलन होगा। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें