फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सेक्टर-63 में पजल पार्किंग का निर्माण शुरू, सेक्टर-62 के लिए टेंडर जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। औद्योगिक सेक्टर-63 में नोएडा प्राधिकरण की प्रस्तावित पजल पार्किंग का निर्माण शुरू हो गया है। साथ ही प्राधिकरण ने सेक्टर-62 में भी पजल पार्किंग निर्माण का टेंडर जारी कर दिया है। प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार, सेक्टर-63 के जी-204 के सामने करीब 1200 वर्ग मीटर प्लॉट पर 13.29 करोड़ रुपये से आधुनिक पार्किंग का निर्माण होगा। पार्किंग चार मंजिला होगी, जिसमें प्रत्येक तल पर 25 गाड़ियां खड़ी करने की सुविधा होगी। इसे लोहे के स्ट्रक्चर पर तैयार किया जाएगा, जिसमें वाहनों को पार्क करने के लिए आधुनिक हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म लगाए जाएंगे। निर्माण एजेंसी को फरवरी 2028 तक पार्किंग बनाकर देने का लक्ष्य दिया गया है। वहीं सेक्टर-62 में 100 वाहनों की क्षमता की पजल पार्किंग बनेगी। इसके निमाण में 14 करोड़ 18 लाख 66 हजार रुपये की लागत अनुमानित है। प्राधिकरण के जीएम एस पी सिंह ने बताया कि दोनों ही पार्किंग का निर्माण समयबद्ध रूप से कराने के निर्देश दिए गए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें