फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कासाना डिपो में ई-बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन बनना शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। शहर में ई-बसों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए कासना बस डिपो के अंदर चार्जिंग स्टेशन लगाने का काम शुरू हो गया है। यहां पूर्व में तय पांच की जगह आठ चार्जिंग स्टेशन लगाए जाने हैं। यूपीएसआरटीसी के अनुरोध पर यह संख्या बढ़ाई गई है। ई-बसों की पार्किंग के लिए भी यहां जगह खाली कराई गई है। वहीं सिटी पार्क की पार्किंग में भी काम जल्दी शुरू हो जाएगा। वरिष्ठ प्रबंधक अर्बन सर्विस सनी यादव ने बताया कि ई-बसों का संचालन शुरू होने के बाद से ही चार्जिंग बड़ी चुनौती बनी हुई है। अभी गाजियाबाद के मोहननगर डिपो और नोएडा के इलैक्टि्रक डिपो पर निर्भरता बनी हुई है। यहां चार्जिंग की दिक्कत को देखते हुए अब ग्रेनो प्राधिकरण ने अपनी 25 ई-बसों की चार्जिंग के लिए सिटी पार्क में तीन और कासना डिपो में आठ चार्जिंग स्टेशन लगाने के लिए एनपीसीएल को कहा है। कासना डिपो में काम शुरू हो गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें