कोंडली नाले पर दोनों पुल का निर्माण 25 प्रतिशत पूरा
नोएडा। सेक्टर-101 सलारपुर गांव के सामने कोंडली नाले पर दो नए पुलों का निर्माण करीब 25 प्रतिशत पूरा हो गया है। एक पुल के निर्माण में 4 करोड़ 96 लाख 28 हजार तो दूसरे पुल में 9 करोड़ 92 लाख 56 हजार रुपये की लागत अनुमानित है। यह धनराशि नोएडा प्राधिकरण दे रहा है। वहीं निर्माण सिंचाई विभाग की चुनी गई एजेंसी निर्माण करवा रही है। दोनों पुल 2027 में बनकर तैयार होंगे। यहां पहले से बने छोटे पुल जर्जर हो चुके हैं। सुबह-शाम बड़ी संख्या में पैदल और छोटे वाहनों का आवागमन इन पुल से होता है। फरवरी में प्राधिकरण ने विधायक पंकज सिंह ने दोनों पुल निर्माण का शिलान्यास किया था। एक पुल एक्वा मेट्रो के सेक्टर-81 स्टेशन के पहले तो दूसरा एनएसईजेड स्टेशन के पास बन रहा है।नोएडा प्राधिकरण के जीएम एके अरोड़ा ने बताया कि दोनों पुल निर्माण में गुणवत्ता निगरानी करवाई जा रही है। ब्यूरो