फोटो28कासगंज कलेक्ट्रेट सभागार में कम्रियों को संविधान की शपथ दिलाते डीएम प्रणय सिंह ।स्रोत:स
कासगंज। संविधान दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय संविधान में उल्लेखित संकल्प के पालन की शपथ कलेक्ट्रेट कर्मियों, पुलिसकर्मियों को अलग अलग कार्यक्रमों में दिलाई गई। जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में संविधान के 75 वर्ष पूर्ण होने पर यह आयोजन अमृत महोत्सव की तरह किया जा रहा है।जिलाधिकारी ने शपथ दिलाते हुए कहा कि हम भारत के लोग, भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व-सम्पन्न समाजवादी पंथनिरपेक्ष लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए संकल्पित हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि कानून सबके लिए समान होता है। यह संविधान में समानता का हक हमें दिया है। सभी को न्याय मिले। नागरिकों को मूल्य कर्तव्यों का पालन करना चाहिए। भारतीय संविधान ने भारतीय नागरिकों को पूर्ण सुरक्षा प्रदान की है। हम सभी को देश की संप्रभुता, अखंडता की रक्षा करनी चाहिए। इस दौरान सीडीओ वीरेंद्र सिंह, एडीएम न्यायिक मंजूर अहमद व अन्य कलेक्ट्रेट कर्मी मौजूद रहे।पुलिस ऑफिस में आयोजित हुए कार्यक्रम में एएसपी सुशील कुमार ने पुलिसकर्मियों को देश की संप्रभुता, अखंडता को बनाए रखने की शपथ दिलाई। उन्होंने संविधान दिवस के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। उन्होंने कहा कि संविधान बनने के बाद से ही देश मजबूत हुआ। सभी को बराबरी का दर्जा दिया गया। हम सभी को भाईचारा बनाए रखने के साथ ही सामाजिक दायित्वों को निष्ठा व ईमानदारी से निभाना चाहिए। जिले के थाना परिसरों में भी संविधान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित हुए। इन कार्यक्रमों में सीओ सदर आंचल चौहान, सीओ सहावर शाहिदा नसरीन, सीओ पटियाली संदीप वर्मा सहित सभी थाना प्रभारी व पुलिसकर्मी मौजूद रहे।