नई दिल्ली। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भाजपा पर वोट चोरी का आरोप लगाते हुए शनिवार को राजधानी में अभियान शुरू किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के नेतृत्व में आदर्श नगर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया। इस मौके पर देवेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा ने सत्ता में बने रहने के लिए वोट चोरी की साजिश रची है जिसे राहुल गांधी ने पूरे देश के सामने उजागर किया है। भाजपा और चुनाव आयोग की मिलीभगत से वोट चोरी लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा बन चुकी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे आस-पड़ोस, ब्लॉक, बूथ और कॉलोनियों के लोगों के वोट चोरी से बचाने की जिम्मेदारी लें। इस मौके पर पूर्व विधायक हरीशंकर गुप्ता, जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ राव, सीपी मित्तल, जगजीवन शर्मा समेत कई पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे। ब्यूरो