फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जेवर पहुंची कांग्रेस की किसान अधिकार यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी।
विज्ञापन

कांग्रेस की प्रांतीय किसान अधिकार यात्रा जहांगीरपुर अनाज मंडी से सैकड़ों ट्रैक्टरों और वाहनों के काफिले के साथ शुरू होकर जेवर के ऋषि जावल चौक पहुंची, जहां विशाल नुक्कड़ सभा के साथ समापन हुआ। यात्रा में पूर्व सांसद दानिश अली और यूपी सहप्रभारी संजीव आर्या खुद ट्रैक्टर चलाकर शामिल हुए। दानिश अली ने कहा कि किसान सम्मान और अधिकार की लड़ाई लड़ रहे हैं, जिसे दबाया नहीं जा सकता। संजीव आर्या ने कहा कि किसान महंगी खाद, बिजली और बीज से परेशान हैं। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिलेश शुक्ला ने फसल के न्यायपूर्ण मूल्य और भूमि अधिग्रहण के उचित मुआवजे की मांग की। जिलाध्यक्ष दीपक भाटी ने कहा कि जेवर एयरपोर्ट व विकास प्राधिकरणों की बुनियाद किसानों की जमीन पर टिकी है, इसलिए आबादी निस्तारण, मुआवजा, विकसित भूखंड और स्थानीय युवाओं को रोजगार पहला अधिकार है। यात्रा संयोजक अजय छोंकर ने कहा कि यह किसानों के स्वाभिमान की लड़ाई है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें