नोएडा। अखिल भारतीय कांग्रेस मुख्यालय में शनिवार को राष्ट्रीय महासचिव यूपी प्रभारी पूर्व सांसद अविनाश पांडेय से कांग्रेस नेताओं ने मुलाकात की।
बागपत बड़ौत के कोआर्डिनेटर व पीसीसी सदस्य सत्येंद्र शर्मा के नेतृत्व में हुई इस मुलाकात के दौरान पगड़ी बांधकर पुष्प गुच्छ देकर पूर्व सांसद का स्वागत किया गया। सत्येंद्र शर्मा ने बताया कि उतर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन सृजन अभियान को लेकर बड़ौत बागपत की विस्तृत रिपोर्ट दी और बताया कि बड़ौत में कांग्रेस जमीनी स्तर पर कार्य कर रही है। जनमानस में कांग्रेस पार्टी के प्रति रुझान है। फ्रंटल से लेकर बूथ लेवल पर कार्य चल रहा है। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष राकेश शर्मा, मुन्ना ओझा, वरिष्ठ नेता लियात चौधरी, प्रदेश सदस्य यतेंद्र शर्मा सहित अन्य जिलों के नेता मौजूद रहे। ब्यूरो