नोएडा। महानगर कांग्रेस कमेटी नोएडा ने शनिवार को सेक्टर-52 स्थित पार्टी कार्यालय पर स्वतंत्रता संग्राम के महानायक मंगल पांडेय की जयंती पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव ने अमर शहीद मंगल पांडेय को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि मंगल पांडेय ही थे जिन्होंने स्वतंत्रता संग्राम का आगाज किया। मंगल पांडेय ही थे जिन्होंने 1857 की क्रांति में पहली चिंगारी जलाकर भारत को स्वतंत्रता की ओर अग्रसर किया। ऐसे वीर सपूत और अमर बलिदानी को महानगर कांग्रेस कमेटी कोटि-कोटि नमन करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित करती है। कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव, प्रदेश सचिव पुरुषोतम नागर, प्रवक्ता पवन शर्मा, वरिष्ठ नेता फिरे नागर, संगठन प्रभारी ललित अवाना, उपाध्यक्ष राजकुमार भारती, कोषाध्यक्ष संजय तनेजा, डॉ सीमा, एस एस सिसोदिया, माधुराज,जगपाल चौहान, सुमन रॉय आदि मौजूद रहे। ब्यूरो