फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंदोलन में बलिदान देने वाले किसानों को श्रद्धांजलि देगी कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
आंदोलन में बलिदान देने वाले किसानों को आज श्रद्धांजलि देगी कांग्रेस
विज्ञापन

तावडू । किसान आंदोलन में संघर्ष के दौरान बलिदान देने वाले किसानों को हरियाणा कांग्रेस द्वारा आज शुक्रवार को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय कार्यालयों पर मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी जाएगी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता खालिद हुसैन चाहलका ने यह जानकारी दी। खालिद हुसैन ने बताया कि सोहना-तावडू विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता शुक्रवार सुबह 11 बजे गुरुग्राम में जिला कार्यालय पर हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी शैलजा के नेतृत्व में मौन धारण व श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि केंद्र सरकार के तानाशाही रवैये के कारण ही आंदोलन में अब तक 20 से ज्यादा किसान अपने प्राणों की आहुति दे चुके हैं। इसके लिए सीधे तौर पर केंद्र व प्रदेश सरकार जिम्मेदार हैं। संत राम सिंह के खुदकुशी करने पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि देश के किसान अपनी जायज मांगों को लेकर पिछले लगभग 3 सप्ताह से ठंड में राजधानी की सीमाओं पर धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर हैं, लेकिन सरकार पूंजीपतियों के दबाव में किसानों की बात सुनने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें