नोएडा/ग्रेटर नोएडा। यूपीआई भुगतान पर शुल्क (एमडीआर) के विरोध में शुक्रवार को नोएडा महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष मुकेश यादव के नेतृत्व में सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी सौंपा। एआईसीसी सदस्य व प्रदेश सचिव पुरुषोत्तम नागर, शहाबुद्दीन, फिरे सिंह नागर, लियाकत चौधरी, ललित अवाना, यतेंद्र शर्मा, संजय तनिजा, राहुल पांडे, डॉ. सीमा, रामकुमार शर्मा आदि मौजूद रहे। वहीं ग्रेटर नोएडा में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला के नेतृत्व में एक जनजागरण मार्च निकाला। उसके बाद कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति के नाम मुख्य प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। मांग की है कि सरकार अपने इस फैसले पर पुनर्विचार करे और शुल्क लगाने का फैसला वापस ले। इस मौके पर गौतम अवाना, मुकेश शर्मा, महाराज सिंह नागर, अशोक पंडित, धर्मबीर प्रधान, निशा शर्मा, किशन शर्मा समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। ब्यूरो