फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दादरी में कांग्रेस का ‘वोट बचाओ–लोकतंत्र बचाओ मार्च’ आज

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी ने विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियां तेज कर दी है। आगामी दो दिन में पार्टी जिले की दो विधानसभा में दो बड़े कार्यक्रम आयोजित कर रही है। आज कांग्रेस के कार्यकर्ता दादरी विधानसभा में ‘वोट बचाओ–लोकतंत्र बचाओ मार्च’ निकालेगी। जबकि बुधवार को पार्टी जेवर विधानसभा में प्रांतीय किसान पदयात्रा निकालेगी। जिसमें बड़ी संख्या में किसान और अन्य लोगों के शामिल होने की उम्मीद हैं। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने बताया कि दादरी विधानसभा में होने वाले मार्च के माध्यम से भाजपा सरकार को स्पष्ट और मजबूत संदेश दिया जाएगा कि वोट की पवित्रता, संविधान की रक्षा और लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करने का अधिकार किसी भी स्वस्थ लोकतंत्र की बुनियाद हैं। देश में वोट चोरी के सवाल, संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता और विपक्ष के लोकतांत्रिक विरोध के अधिकार को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें