फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने नागरिकता विधेयक के विरोध में निकाला पैदल मार्च

विज्ञापन
सेक्टर-18 में नागरिकता संसोधन बिल की प्रतियां जलाते कांग्रेसी।
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने नागरिकता संशोधन बिल के विरोध में निकाला मार्च
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। जिला कांग्रेस कमेटी ने जगत फार्म मार्केट में नागरिकता संशोधन बिल के विरोध में पैदल मार्च निकाला। मार्च के बाद बिल की प्रतिलिपि को भी जलाया। इस दौरान कांग्रेसियों ने बिल को वापस लेने की मांग की। जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी का कहना है कि भारत हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई के भाईचारे वाला देश है। यहां किसी के साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए। केंद्र सरकार नागरिकता संशोधन बिल लाकर अपनी मनमानी कर रही है। कांग्रेस इसका विरोध जारी रखेगी। यह संविधान की मूल भावना के खिलाफ है। इसमें संविधान के अनुच्छेद 14 को नजरअंदाज किया गया है। कांग्रेसियों ने पैदल मार्च के दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बिल को वापस लेने की मांग की। मौके पर कांग्रेस के प्रदेश महासचिव वीरेंद्र सिंह गुड्डू, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र नागर, उदयवीर भाटी, रघुराज भाटी, अशोक पंडित, राजीव नगर, कपिल भाटी, नवीन नागर, अमरेंद्र सिंह, गुलाब नागर, राजवीर सिंह, रामभरोसे शर्मा, बॉबी, धारा चौहान, नंदू चौहान आदि कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे। नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को अध्यक्ष शाहबुद्दीन के नेतृत्व में सेक्टर-18 जेएस मार्केट से लेकर अट्टा चौराहे तक इस बिल के खिलाफ विरोध मार्च निकाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में विभिन्न तरह के स्लोगन लिखीं तख्तियां लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। इस दौरान बिल की प्रतियां भी जलाईं गईं। महानगर अध्यक्ष ने विरोध जताते हुए कहा कि बाबा साहब आंबेडकर ने सभी के लिए समानता का कानून बनाया था और सरकार उसी कानून को बदल कर अपने एजेंडे के तहत देश को तोड़ने वाले बिल को लाई है। जिला यूथ अध्यक्ष पुरुषोत्तम नागर ने कहा कि भाजपा द्वारा अंग्रेजों की तरह फूट डालो और राज करो की नीति अपनाई जा रही है। नागरिकता संशोधन बिल उसी दिशा में उठाया गया कदम है। प्रवक्ता पवन शर्मा ने कहा कि यह बिल भारत के मूल संविधान के साथ खिलवाड़ है। कार्यकर्ताओं ने अट्टा चौराहे पर विधान बिल की प्रतियों को जलाकर अपना विरोध प्रकट किया। प्रदर्शन के दौरान पूर्व महानगर अध्यक्ष कृपाराम शर्मा, पूर्व प्रत्याशी राजेंद्र अवाना, राजकुमार भारती, जगदीश शर्मा, लियाकत चौधरी, जिला महिला अध्यक्ष सुनीता शारदा, नगर अध्यक्ष पुष्पा काण्डपाल, प्रमोद शर्मा, जितेंद्र अंबावत, सतेंद्र शर्मा, योगेंद्र सिंह, दयाशंकर पांडेय, ललित अवाना, अशोक, रिषि, साकिर, यतेंद्र, विक्रम, रणबीर, अनीश, मोहम्मद अली, रिजवान, आरिफ, परवेज, रोजी, शीबा, नगमा, रोहित, गुड़िया, मधुराज व डॉ. सीमा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें