फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से की रायशुमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से की रायशुमारी
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी ने बृहस्पतिवार को संगठन सृजन अभियान के तहत बिसरख और दादरी में संयुक्त बैठकों का आयोजन किया। जहां कार्यकर्ताओं से रायशुमारी की गई। जिलाध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने बताया कि सादुल्लापुर गांव में बिसरख ब्लॉक कार्यालय पर ब्लॉक अध्यक्ष विजय नागर के नेतृत्व में बैठक आयोजित की गई। वहीं नगर कांग्रेस कमेटी दादरी व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दादरी की संयुक्त संगठन सृजन बैठक रेलवे रोड दादरी स्थित बालाजी फार्म पर आयोजित हुई। वहां पर ब्लॉक अध्यक्ष दादरी तीरथराम वाल्मीकि और नगर कांग्रेस अध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने आयोजन किया। पार्टी के नियुक्त पर्यवेक्षक व आंध्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व विधायक शेख मस्तान वली बैठकों में मौजूद रहें। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें