फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेवात में की तीनों सीट कांग्रेस की झोली में

विज्ञापन
विज्ञापन
मेवात की तीनों सीटों पर कांग्रेस ने कब्जा किया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नूंह।
जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर कांग्रेस ने लंबे समय बाद अपना कब्जा कर लिया है। कभी मेवात को इनेलो का गढ़ कहा जाता था। इनेलो के दो फाड़ होने पर जिले की जनता ने कांग्रेस को अपना जनादेश दिया है। नूंह विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी आफताब अहमद ने अपने चिर प्रतिद्वंद्वी भाजपा के जाकिर हुसैन को कड़े मुकाबले में 4038 वोटों से पराजित किया। कांग्रेस के आफताब अहमद को कुल 52311 मत मिले व भाजपा के जाकिर हुसैन को 48273 वोटों से संतोष करना पड़ा। वहीं फिरोजपुर झिरका के कांग्रेस प्रत्याशी मामन खान इंजीनियर ने 37074 वोटों से बड़ी जीत दर्ज की। मामन खान इंजीनियर से दो बार के विधायक रहे भाजपा के प्रत्याशी नसीम अहमद को बड़े अंतर से हार का रास्ता दिखाया। मामन खान ने 84546 वोट प्राप्त किए। जबकि भाजपा के नसीम अहमद को 47542 वोटों पर ही संतोष करना पड़ा। फिरोजपुर झिरका विधानसभा से तीसरे स्थान पर जेजेपी के अमन अहमद को मात्र 9818 मत प्राप्त हुए। वहीं पुन्हाना विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्वमंत्री मोहम्मद ईलियास ने पूर्व विधायक रहीशा खान को 816 वोटों से पराजित किया। जिससे प्रदेश के साथ मेवात के लोगों ने भी भाजपा के 75 पार के नारे को बाहर का रास्ता दिखा दिया। कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद ईलियास ने 35092 वोट प्राप्त किए। जबकि रहीशा खान को 34276 वोटों से संतोष करना पड़ा। भाजपा ने जिले में पहली बार कमल खिलाने के लिए नूंह से तीन बार विधायक रह चुके जाकिर हुसैन, फिरोजपुर झिरका से दो बार विधायक रहे नसीम अहमद के अलावा पुन्हाना से महिला प्रत्याशी नौक्षम चौधरी को मैदान में उतारा था। लेकिन भाजपा अपने इस मिशन में पूरी तरह से फेल रही। भाजपा के खिलाफ जिले की जनता ने जनादेश देकर कांग्रेस पर एक बार फिर से अपना विश्वास जताया है।
विधानसभा वाइज परिणाम
नूंह विधानसभा
आफताब अहमद- 52311 कांग्रेस
जाकिर हुसैन- 48273 भाजपा
तैयब घासेड़िया- 17738 जजपा
कांग्रेस के आफताब अहमद 4038 से जीते।
फिरोजपुर झिरका
मम्मन खान- 85546 कांग्रेस
नसीम अहमद- 47542 भाजपा
अमन अहमद- 9818 जजपा
कांग्रेस के मामन खान 38004 से विजयी।
पुन्हाना विधानसभा
ईलियास मोहम्मद- 35081 कांग्रेस
रहीश खान- 34270 निर्दलीय
नौक्षम चौधरी- 21387 भाजपा
कांग्रेस के ईलियास मोहम्मद 811 वोट से जीत हासिल की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें