नोएडा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव पुरुषोत्तम नागर व स्टेट कोऑर्डिनेटर सतेन्द्र शर्मा ने कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव, पूर्व विधायक व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सह-प्रभारी संजीव आर्य से मुलाकात की। इस दौरान नेताओं ने गौतमबुद्ध नगर की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों,कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की। साथ ही, क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने को लेकर विचार-विमर्श हुआ। ब्यूरो