फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कलेक्ट्रेट तक कांग्रेस ने किया पैदल मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। कांग्रेस के पदाधिकारियों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त को पद से हटाने तथा उनके कार्यकाल में लिए गए निर्णयों और मतदाता सूचियों में हुए बदलावों की स्वतंत्र एवं व्यापक स्तर पर समीक्षा कराने की मांग की गई है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सवेरे 12 बजे से ही कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पर पहुंचने शुरू हो गए थे। बैनर और विरोध की तख्तियां लेकर पैदल मार्च किया। कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। जिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा कि लोकतंत्र की असली ताकत जनता का वोट है। उस वोट की निष्पक्षता तथा पवित्रता पर किसी प्रकार का संदेह पैदा होना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए अत्यंत गंभीर विषय है। इस अवसर पर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अजय चौधरी, मुकेश यादव, गौतम अवाना, भगवती शर्मा, विनोद पांडेय, लियाकत चौधरी, पुरषोत्तम नागर, डॉ० रतनपाल सिंह, राहुल पांडेय, अशोक पंडित समेत पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान मुख्य निर्वाचन आयुक्त के फोटो का पोस्टर फूंकने का प्रयास किया। पुलिस ने उनको रोक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें