फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कांग्रेस ने मांगा मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। कांग्रेस ने मतदान सूची में कथित अनियमितताओं के विरोध में वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान के तहत रविवार को प्रेस वार्ता का आयोजन किया। सेक्टर-52 स्थित महानगर कांग्रेस कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की राष्ट्रीय प्रवक्ता और पर्यवेक्षक डॉ. रागिनी नायक ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और मतदाता सूची में गड़बड़ियों की स्वतंत्र जांच की मांग की। मतदाता सूचियों से हटाए गए 13.3 करोड़ नामों को बहाल करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह मुद्दा केवल मौजूदा एसआईआर प्रक्रिया तक सीमित नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस 25 अक्तूबर से 25 नवंबर तक गांवों में चौपालें आयोजित करेगी और 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में एक रैली का आयोजन करेगी। इस दौरान पूर्व मंत्री दीपक कुमार, जिला अध्यक्ष दीपक भाटी, महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव, स्टेट कॉर्डिनेटर सोशल मीडिया पवन शर्मा, दिनेश अवाना, पवन शर्मा, शहाबुद्दीन, सतेंद्र शर्मा, लियाकत चौधरी आदि मौजूद रहें। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें