फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कांग्रेस ने डीयू में रन फॉर विकसित भारत कार्यक्रम की शिकायत की

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। प्रदेश कांग्रेस ने विकसित भारत एम्बेसडर के सहयोग से 8 मई को डीयू में रन फॉर विकसित भारत कार्यक्रम के आयोेजन को आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करार दिया है। इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखकर विरोध प्रकट किया है। देवेन्द्र का आरोप है कि भाजपा लोकसभा चुनाव में लाभ लेने के लिए बुधवार सुबह रन फॉर विकसित भारत कार्यक्रम आयोजन कर रही है। इसमें बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल, फिल्म अभिनेता राजकुमार राव और डीयू के कुलपति प्रो. योगेश सिंह उपस्थित होंगे। कार्यक्रम में मोदी सरकार का विकसित भारत अभियान का प्रचार और छात्रों को शामिल कर दिल्ली में लोकसभा चुनावों में अनुचित लाभ प्राप्त करने के लिए भाजपा चुनावी प्रचार का एजेंडा लागू कर रही है। दयाल सिंह कॉलेज ने भी मोदी की तस्वीर के साथ रन फाॅर विकसित भारत से संबंधित एक पोस्टर तैयार किया है। यह आचार संहिता का स्पष्ट उल्लंघन है। दयाल सिंह कॉलेज की ओर से जारी किए गए पोस्टर की एक प्रति भी शिकायत के साथ दी गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें