नोएडा। नोएडा महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर विजय उत्सव मनाया। यह उत्सव सेक्टर-52 स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित किया गया। इसमें कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव ने कहा कि अब गृहमंत्री और प्रधानमंत्री के इस्तीफा देने की बारी है। इस मौके पर स्टेट सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर पवन शर्मा, फिरे सिंह नागर, पीसीसी यतेंद्र शर्मा, राजकुमार भारती समेत अन्य कांग्रेसी मौजूद रहे।