फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोहना तावडू विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस ने डॉ. समसुदीन को बनाया अपना उम्मीदवार

विज्ञापन
विज्ञापन
तावडू। सोहना विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस ने डॉ. शमसुद्दीन को अपना उम्मीदवार बनाया है। डॉ. शमसुद्दीन ने बताया कि उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से कानून में पीएचडी की पढ़ाई की है। 1986 में मेव जाती से संबंधित मेवस ऑफ इंडिया नामक एक पुस्तक भी वह लिख चुके हैं। वह 1990 से 2014 तक प्रवर्तन निदेशालय में बतौर सहायक निदेशक के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। सेवानिवृत्त होने के बाद पिछले साल लोकसभा चुनावों से पहले 2018 में वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद व भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में वे कांग्रेस में शामिल हुए थे। उन्होंने बताया कि वह अपना पहला चुनाव लड़ रहे हैं। राजनीति में आकर जनता की सेवा करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें