फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कांग्रेस ने पूर्व विधायक देवेंद्र सहरावत को प्रवक्ता बनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। प्रदेश कांग्रेस ने एमसीडी के 12 वार्डों में होने वाले उपचुनावों को मजबूती से लड़ने के लिए संगठनात्मक नियुक्तियों की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पार्टी ने विभिन्न वार्डों में पदाधिकारियों की नई जिम्मेदारियां तय की हैं ताकि चुनावी रणनीति को धार दी जा सके। इसी क्रम में पूर्व विधायक देवेंद्र सहरावत को प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। सहरावत ने पिछला विधानसभा चुनाव बिजवासन क्षेत्र से लड़ा था। पार्टी का कहना है कि उनके अनुभव और संगठनात्मक समझ से उपचुनाव में कांग्रेस को मजबूती मिलेगी। कांग्रेस नेतृत्व ने संकेत दिया है कि आने वाले दिनों में अन्य जिलों और वार्डों में भी कई नई नियुक्तियां की जाएंगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें