फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ और दिल्ली के ध्यानार्थ : बंदी किशोर की आयु ही नहीं मौत की तिथि पर भी असमंजस

विज्ञापन
विज्ञापन
बंदी किशोर की आयु ही नहीं, मौत की तिथि पर भी असमंजस
विज्ञापन

- 13 को जेल भेजा, 21 को जमानत और अस्पताल में ही रिहाई के बाद तोड़ा दम
- किशोर को जेल भेजने ही नहीं अस्पताल में मृत्यु से पहले रिहाई पर भी उठे सवाल
जेपी शर्मा
ग्रेटर नोएडा। फेज-1 थाना पुलिस के गिरफ्तार कर जेल भेजने के बाद मेरठ के अस्पताल में किशोर की मौत के बाद न केवल उसकी आयु बल्कि उसकी मृत्यु की तिथि को लेकर भी असमंजस है। परिजनों का कहना है कि अस्पताल ने उन्हें 21 अप्रैल को किशोर की मौत की जानकारी दी है। जबकि जेल प्रशासन का कहना है कि किशोर की मौत 22 अप्रैल को हुई। खास बात यह है कि इसी बीच 21 अप्रैल को किशोर को जिला न्यायालय से जमानत मिली और 22 अप्रैल को उसे मेरठ अस्पताल में उपचार के दौरान ही रिहा कर दिया गया।
किशोर के भाई विनीत ने बताया कि 14 अप्रैल को वह जेल में छोटे भाई से मिलने गया था। भाई ने जबरन फंसाने की बात कहकर जेल से छुड़ाने को कहा। जमानत होने के बाद 21 अप्रैल की रात वह भाई को रिहा कराने जेल पहुंचा। जहां उसे बताया गया कि छोटे भाई की तबीयत खराब होने पर मेरठ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देर रात वह वहां पहुंचा तो उसे बताया गया कि छोटे भाई की मौत हो चुकी है। इसके बाद उसके शव के पोस्टमार्टम में काफी देरी हुई। पोस्टमार्टम 23 अप्रैल को किया गया। विनीत का कहना है कि पुलिस के अलावा जेल प्रशासन के स्तर से भी लापरवाही बरती गई है। इस मामले की न्यायिक जांच और कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन


भर्ती और मौत का समय बदला
विनीत का कहना है कि 21 अप्रैल को उन्हें बताया गया कि शाम 4:27 पर भर्ती हुआ और रात 9:30 बजे मृत्यु हो गई। उन्हें इसके कागजात दिखाए गए। इसका विनीत ने फोटो खींच लिया। लेकिन जब पोस्टमार्टम कराने पहुंचे तो अस्पताल के कागजात में भर्ती का समय 5:36 और मौत का समय 8:42 लिखा था। उन्होंने कहा कि उनके भाई को कोई बीमारी नहीं थी। उन्होंने कहा कि अगर भर्ती किशोर का लिवर खराब हुआ तो क्या एक दिन में मौत हो जाएगी।
विज्ञापन


परिजन के सवाल
- गिरफ्तारी की सूचना क्यों नहीं दी गई।
- बीमारी की सूचना कॉल कर क्यों नहीं दी गई।
- बाल क्यों काटे, चोट के निशान कैसे लगे।
- आयु के संबंध में परिजन से पुष्टि क्यों नहीं की।
- गिरफ्तार दूसरे साथी को जेल क्यों नहीं भेजा।
- अस्पताल में भर्ती व मौत का समय क्यों बदला गया।
-
बंदी को 21 अप्रैल को जमानत मिल गई थी। 22 अप्रैल को परवाना आने पर मौत से लगभग आधा घंटा पहले अस्पताल में उपचार के दौरान रिहाई की गई। रिहाई के कागजात पर बंदी का अंगूठा आदि लगा है। हेपेटाइटिस बी व सी समेत अन्य कारणों से लिवर खराब होने से मौत हुई है। किशोर के बाल संभवत: पुलिस ने काटे होंगे। जेल प्रशासन की तरफ से कोई लापरवाही नहीं बरती गई। - अरुण प्रताप सिंह, जेल अधीक्षक गौतमबुद्ध नगर ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें