ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ लॉ जस्टिस एंड गवर्नेंस ने बुधवार को विधिक जागरूकता अभियान चलाया। इसमें नुक्कड़ नाटक और रैली से लोगों का जागरूक किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय परिसर और जगनपुर अफजलपुर गांव में किया गया। पैरा लीगल वॉलंटियर्स ने विभिन्न विधिक ज्वलंत मुद्दों पर नुक्कड़ नाटक और रैली के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया। जगनपुर अफजलपुर को विधिक सहायता केंद्र जीबीयू ने विवाद मुक्त बनाने के लिए गोद लिया है। इस मौके पर डॉ. संतोष कुमार तिवारी और सह समन्वयक डॉ. पूनम वर्मा, डॉ. अनीता यादव आदि मौजूद रहीं।