ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो के कैलाश अस्पताल में रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम हुआ। लोगों को निवारक स्वास्थ्य देखभाल, स्वस्थ जीवनशैली और समय पर स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में 70 से अधिक रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) और सोसाइटियों के 200 से अधिक अध्यक्ष व सचिव शामिल हुए। सांसद डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि निवारक स्वास्थ्य देखभाल के लिए समय पर चिकित्सकीय परामर्श और नियमित जांच बेहद जरूरी है। निदेशक शशि मोहन गर्ग, निदेशक डॉ. संगीता गर्ग, निदेशक दिनेश शर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।