फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गीत संस्कार कार्यशाला का समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान की ओर से सेक्टर- 62 स्थित राजकीय बाल गृह (बालिका) में चल रहे 10 दिवसीय संस्कार गीत कार्यशाला का बुधवार को समापन हो गया। कार्यशाला में बड़ी संख्या में बालिकाएं शामिल हुईं। प्रशिक्षिका डॉ. मुक्ता वार्ष्णेय की देखरेख में कार्यक्रम हुआ। दस दिनों में विभिन्न संस्कार गीत जैसे सोहर, बधाई गीत, लगन गीत आदि सिखाए गए। प्रशिक्षिका की ओर से बालिकाओं को सांगीतिक विशेषताओं के साथ-साथ अपनी सांस्कृतिक विरासत से भी जोड़ने का एक प्रयास किया गया। कार्यशाला में वाद्ययंत्रों पर दामिनी व सुहानी सहयोगी रहीं। अधीक्षिका अनुदिता सिंह ने कार्यशाला में शामिल बालिकाओं को प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें