फोटो
जहांगीरपुर (संवाद)। श्री रामायण मेला समिति की ओर से आयोजित रामलीला का सोमवार को भगवान श्रीराम के राजतिलक के साथ समापन हो गया। इस दौरान समिति के पदाधिकारियों और दर्शकों ने भगवान श्रीराम का राजतिलक किया। समिति की ओर से रामलीला के सभी कलाकारों, काली अखाड़ों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा सरल ने कहा कि आयोजन में सभी लोगों ने 15 दिनों तक सहयोग किया। इस मौके पर मूलचंद शर्मा, सोनू चौधरी, मयंक शर्मा, नीरज जादौन, प्रेमपाल सिंह और मोनू शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।