फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: खुले नाले से बदबू और हादसे की आशंका से बढ़ी चिंता

विज्ञापन
ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर-4 स्थित क्रॉसिंग रिपब्लिक रोड पर खुला पड़ा नाला। स्रोत निवासी
विज्ञापन
खुले नाले से बदबू और हादसे की आशंका से बढ़ी चिंता
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा (संवाद) । ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर-4 स्थित क्रॉसिंग रिपब्लिक रोड पर खुले नाले से स्थानीय लोग और राहगीर परेशान हैं। नाले से उठने वाली बदबू के कारण आसपास के क्षेत्र में रहने और गुजरने वालों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। वही खुले नाले के कारण वाहन चालकों में भी सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। स्थानीय निवासी सुरेश सिंह ने बताया कि सड़क के किनारे स्थित नाला लंबे समय से खुला हुआ है। रात के समय और खराब मौसम में स्थिति और खराब हो जाती है। उन्होंने कहा कि यदि नाले को ढक दिया जाए और नियमित सफाई कराई जाए तो समस्या काफी हद तक दूर हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें