फोटो-
नोएडा। सेक्टर-50 स्थित मेघदूतम पार्क में पानी बचाने के उद्देश्य से डाली गई सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) की लाइन लोगों के लिए परेशानी बन गई है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि लाइन शुरू होने के महज एक महीने बाद ही ओवरफ्लो की समस्या होने लगी। पार्क के कई हिस्सों में पूरा दिन पानी भरा रहता है और लोगों को घूमने, खेलने और व्यायाम करने में दिक्कत होती है। सेक्टर-50 के निवासियों ने बताया कि पार्क को सुंदर और हराभरा रखने के लिए एसटीपी लाइन डलवाई गई थी, ताकि भूजल और पीने के पानी का कम दोहन हो लेकिन इसका सही से संचालन नहीं हो रहा है। कई बार पाइप और लाइन खुली छोड़ दी जाती है। इससे पार्क का वॉकिंग ट्रैक पानी में डूबा रहता है। प्राधिकरण को कई बार समस्या बताई लेकिन समाधान नहीं हुआ। ब्यूरो