फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मददगार साबित होगा समझौता

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय ने असम के जोरहाट स्थित वर्षावन अनुसंधान संस्थान के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। यह समझौता अनुसंधान, अकादमिक सहयोग, प्रौद्योगिकी विकास, क्षमता निर्माण, संसाधन साझाकरण और विस्तार गतिविधियों को बढ़ावा देगा। कुलपति प्रोफेसर राणा प्रताप सिंह ने कहा कि इससे न केवल दोनों संस्थानों के छात्रों और कर्मचारियों को विभिन्न अवसर मिलेंगे बल्कि सार्थक संयुक्त अनुसंधान परियोजनाओं का मार्ग भी प्रशस्त होगा। वहीं, संस्थान के निदेशक डॉ. नितिन कुलकर्णी ने कहा कि औषधीय पौधों, बांस और बेंत अनुसंधान, जैव विविधता मूल्यांकन और वानिकी आधारित उत्पादों के विकास जैसे क्षेत्रों में संयुक्त रूप से संभावनाएं तलाशने में मदद मिलेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें