ग्रेटर नोएडा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में उच्च प्राथमिक एवं माध्यमिक स्तर के शिक्षकों के लिए मानवीय एवं संवैधानिक मूल्य आधारित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के द्वितीय बैच का समापन हुआ। शिक्षकों को मानवीय एवं संवैधानिक मूल्यों के विकास हेतु प्रमुख रणनीतियां, शिक्षक एवं समाज की उत्तरदायित्वपूर्ण भूमिका, पाठ्यसहगामी गतिविधियों के माध्यम से मानवीय एवं संवैधानिक मूल्यों का विकास आदि की जानकारी दी गई। इस मौके पर नोडल राजेश खन्ना दीक्षा, भूपेंद्र सिंह, अर्चना पांडेय, डॉ. रेनू राइटियस, संदीप कुमार, धनराज सिंह, निधि त्यागी, भोला कुमार आदि मौजूद रहे। ब्यूरो