नोएडा (संवाद)। सेक्टर-39 में स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में निजी कंपनी के तहत आयोजित तीन सप्ताह के कोडिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन एवं प्रमाण पत्र वितरण समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य प्रो. डॉ. दिनेश चंद्र के मार्गदर्शन में किया गया। इस दौरान छात्रों ने कोडिंग, नवाचार और टीमवर्क में अपनी दक्षता दिखाई। प्राचार्य ने कहा कि डिजिटल कौशल और कोडिंग वर्तमान समय की आवश्यकता है।