फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: संपूर्ण समाधान दिवसः 222 शिकायतें, 13 का मौके पर निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। जिले की तीनों तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें कुल 222 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से केवल 13 का मौके पर निस्तारण हो सका। अधिकारियों ने शेष शिकायतों का समय से निस्तारण करने के निर्देश दिए। तहसील सदर में मुख्य विकास अधिकारी भाल चंद्र त्रिपाठी की अध्यक्षता में छह शिकायतें सुनी गईं, जिनमें चार का निस्तारण हुआ। दादरी तहसील में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में 122 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें सात का निस्तारण किया गया। जेवर तहसील में उप जिलाधिकारी दुर्गेश सिंह ने शिकायतें सुनीं। यहां 94 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें दो का निस्तारण किया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें