ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर चाई-4 स्थित आदर्श बिहार सोसाइटी में सफाई न होने से निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। टावर-4 एच के पास पार्क और परिसर के आसपास जगह-जगह मलबा, कूड़ा और सूखी पत्तियां पड़ी हैं। वहीं, कई जगह घास उगने और पानी बहने से कीचड़ व गंदगी फैल रही है। निवासियों के अनुसार, क्षेत्र में ईंट-पत्थर के टुकड़े, मिट्टी और कचरा लंबे समय से जमा है। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष प्रमोद प्रधान ने बताया कि सोसाइटी के इस हिस्से में सफाई और रखरखाव पर ध्यान देने की जरूरत है।