नोएडा। सेक्टर-105 आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष दीपक शर्मा ने नोएडा प्राधिकरण से शिकायत कर आवासीय भूखंड पर अवैध रूप से वेयरहाउस संचालित किए जाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि आवासीय क्षेत्र में व्यावसायिक गतिविधियां होने से स्थानीय लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत के अनुसार वेयरहाउस के कारण दिन-रात ट्रकों और लोडिंग वाहनों की आवाजाही बनी रहती है, जिससे आंतरिक सड़कें बाधित होती हैं। बाहरी लोगों की लगातार मौजूदगी से सुरक्षा संबंधी चिंताएं भी बढ़ी हैं। वहीं लोडिंग-अनलोडिंग के दौरान होने वाले शोर से बुजुर्गों और बीमार लोगों को परेशानी हो रही है। आरडब्ल्यूए ने प्राधिकरण से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। ब्यूरो