फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम विंडों पर लगाई आरोपियों की गिरफ्तारी की गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम विंडों पर लगाई आरोपियों की गिरफ्तारी की गुहार
विज्ञापन

नूंह। 2 जून को नूंह के इंडरी गांव में एक व्यक्ति के घर लूटपाट, मारपीट करने व जातिसूचक शब्द बोलने के मामले में रोजकामेव थाना पुलिस ने एससी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत 15 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था, लेकिन एक माह से अधिक समय बीतने के बाद भी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। वहीं आरोपियों द्वारा पीड़ित पर मामले का लगातार फैसला करने का दबाव बनाते हुए जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पीड़ित ने स्थानीय पुलिस द्वारा मामले में संज्ञान नहीं लेने पर पीएम विंडो में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। 28 मई की रात को इंडरी निवासी प्रताप सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि 28 मई की शाम गांव के लोगों ने घर के बाहर शराब पीकर गाली-गलौज किया। जब इसका विरोध किया तो रात 9 बजे कई लोग घर पर आए और जातिसूचक शब्द बोलते हुए मारपीट व लूटपाट की। रोजकामेव थाने में 15 नामजद लोगों के खिलाफ 1 जून को एससी-एसटी एक्ट-3 सहित विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज है। लेकिन अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है। वहीं जिला हेड क्ववार्टर डीएसपी सुधीर तनेजा ने कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें