फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बिल्डर के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस से की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोप- सुविधाएं नहीं होने की शिकायत देने पर सुनवाई नहीं होती
विज्ञापन

निवासियों ने झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप भी लगाया
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित रेडिकॉन वेदांतम सोसाइटी निवासियों ने रविवार को बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरोप है कि सोसाइटी में मूलभूत सुविधाएं नहीं हैं। लिफ्ट का रखरखाव ठीक से नहीं हो रहा है। बिल्डर के खिलाफ कार्रवाई के लिए निवासियों ने बिसरख कोतवाली में शिकायत दी है। आरोप है कि सोसाइटी का एक बेसमेंट पानी से भरा हुआ है। पार्किंग के इंतजाम नहीं है। आवारा कुत्ते आए दिन लोगों को काट रहे हैं। सीसीटीवी कैमरे सुविधानुसार नहीं लगाए गए हैं। असुरक्षा का डर लगातार बढ़ रह है। शिकायत पर सुनवाई नहीं होती है। वहीं निवासियों ने झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप भी लगाया। निवासी अन्नू खान ने बताया कि बीते पांच वर्षाें से बिल्डर फ्लैट निवासियों से नहीं मिल रहा है। 15 वर्ष बाद भी सोसाइटी में कार्य अधूरे हैं। बिल्डर के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए थाने में लिखित शिकायत दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें