फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर हुईं प्रतियोगिताएं

विज्ञापन
मसूरी एमपीजी काँलेज में वंदे मातरम के 150 पूरे होने पर कार्यक्रम आयोजित किया --जागरुक पाठक
विज्ञापन
मसूरी। एमपीजी कॉलेज में उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती और वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसमें छात्र-छात्राओं के लिए सामान्य ज्ञान, लोकगीत और लोकनृत्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसमें सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन डॉ. तुषार कंडारी और डॉ. दिनेश जैशाली ने किया। साथ ही लोकगीत एवं लोकनृत्य प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका डॉ. रमेश पाल सिंह चौहान ने निभाई है। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. सुनील पंवार ने किया। प्रभारी प्राचार्य प्रो. शालिनी गुप्ता ने बताया गया कि इस प्रकार की शिक्षणेत्तर गतिविधियां छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए अति आवश्यक होती हैं। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक डॉ. रुचि बडोनी सेमवाल, गौरव, शिवानी, डॉ. गंगाशरण, डॉ. ललित मोहन उपाध्याय, डॉ. अमिताभ भट्ट आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें