फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कर्मचारियों के दो माह का वेतन लेकर भागे कंपनी संचालक

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्मचारियों के दो माह का वेतन लेकर भागे कंपनी संचालक
विज्ञापन


- प्राइवेट बैंकों से जुड़ी क्रेडिट कार्ड अप्लाई कराने वाली कंपनी के खिलाफ कर्मियों ने की शिकायत

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। प्राइवेट बैंकों से जुड़ी क्रेडिट कार्ड अप्लाई कराने वाली कंपनी के संचालक 80 से अधिक कर्मचारियों के दो माह का वेतन लेकर भाग गए। सप्ताहंत में कंपनी से सामान लेकर भागने के बाद कर्मियों को इसकी जानकारी मिली। उन्होंने कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस से मामले की शिकायत की है। कर्मियों ने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। पीड़ित अब पुलिस कमिश्नर से मिलकर शिकायत करेंगे। कर्मचारियों के मुताबिक कंपनी मालिक अविनाश कुमार झा, जागृति राठौर और पति उदित राठौर के मोबाइल नंबर बंद हैं।

सेक्टर-62 स्थित क्रेडिट जेट कंपनी प्राइवेट बैंकों से जुड़े क्रेडिट कार्ड अप्लाई करने का काम करती थी। कंपनी थर्ड पार्टी बनकर लोगों को क्रेडिट कार्ड उपलबध कराती थी। कंपनी के टीम लीडर यश कुशवाहा ने बताया कि दो वर्षों से यहां 80 से अधिक कर्मचारी काम कर रहे थे। जिनकी सैलरी 15 हजार से 30 हजार रुपये प्रतिमाह तक थी। आरोप है कि संचालक लगभग 80 लोगों की 2 महीने की सैलरी, समेत लैपटॉप और डाटा लेकर भाग गए हैं। इस मामले में कंपनी कर्मचारियों ने कोतवाली सेक्टर 58 पुलिस से शिकायत की। आरोप है कि पुलिस इस मामले में कोई सुनवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन

कर्मचारी बुधवार को भी कोतवाली सेक्टर 58 थाने पहुंचे और इस मामले की शिकायत की। बुधवार को भी थाने स्तर पर जब सुनवाई नहीं हुई तब पीड़ित पुलिस कमिश्नर से शिकायत करने की बात कही।



कंपनी में छुट्टी देकर सामान लेकर भागे आरोपी

पीड़ितों के मुताबिक शुक्रवार को कंपनी के कर्मचारियों को बताया गया कि कंपनी मालिक के घर में किसी की मौत हो गई है। इस कारण रविवार तक कंपनी बंद रहेगी और सभी को सोमवार को दफ्तर आना है। आरोप है कि शुक्रवार रात को कंपनी मालिक दफ्तर पहुंचे और वहां से सामान लेकर भाग निकले। शनिवार को जब कर्मचारियों को इसकी जानकारी हुई तब नाराज कर्मचारियों ने फोर्टिस अस्पताल के पास सड़क पर जाम लगा दिया था। तब अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करने की बात कही थी।
विज्ञापन




पर्सनल डाटा के दुरुपयोग की आशंका

कंपनी कर्मचारियों का कहना है कि फरार संचालक कई कर्मचारी के पर्सनल लैपटॉप भी लेकर गए हैं। इन लैपटॉप में कई तरह के डाटा मौजूद है। आशंका जाता रहे हैं कि फरार आरोपी इन डाटा का दुरुपयोग कर सकते हैं। इस मामले में पुलिस से चोरी की रिपोर्ट दर्ज करने की भी मांग की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें