फोटो
ग्रेटर नोएडा। कासना साइट-5 स्थित एक कंपनी पर टैंकरों के जरिये सीवर और सड़क पर एसिड डालने का आरोप लगा है। स्थानीय लोगों ने इसे पर्यावरण कानूनों का उल्लंघन बताते हुए संबंधित कंपनी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है। मामले से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। जिसमें आसमान में धुआं उठता दिखाई दे रहा है। लोगों ने आशंका जताई है कि केमिकल के कारण पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है। कासना कोतवाली प्रभारी पंकज शर्मा ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। ब्यूरो