बिलासपुर से रामपुर सलेमपुर रोड तक कई जगहों पर गड्ढों में भरा पानी।
बिलासपुर (संवाद)। कस्बे से रामपुर, सलेमपुर गुर्जर समेत कई गांवों को जोड़ने वाले मार्ग की हालत खस्ताहाल है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बने हैं। बारिश का पानी भरने से इनकी गहराई का पता नहीं चलता, जिससे हादसे का खतरा बना हुआ है। वहीं दनकौर-सिकंदराबाद मार्ग पर नहर, पतलाखेड़ा, मंडी श्यामनगर और खेरली के पास सड़क क्षतिग्रस्त होने से जलभराव है। इससे वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने सड़कों की मरम्मत और जलनिकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है।